उत्तराखंडदुःखद

कोतवाली रानीपुर के आरक्षी सुमित जुयाल का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर 🟡 बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस,, 🟢 खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर सहित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

इन्तजार रजा हरिद्वार 🕯️ कोतवाली रानीपुर के आरक्षी सुमित जुयाल का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

🟡 बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस,,

🟢 खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर सहित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

हरिद्वार जनपद की कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का आज सुबह उपचार के दौरान दिल्ली स्थित बेदांत अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

🟢 खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दिवंगत आरक्षी सुमित जुयाल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौके पर पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
पुलिस विभाग की ओर से सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई, जिसके बाद पूरे सम्मान और गरिमा के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों और पुलिसकर्मियों की आंखें नम रहीं।

🔵 2007 में पुलिस सेवा में हुए थे शामिल, देहरादून में था निवास

स्वर्गीय सुमित जुयाल वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ देहरादून के रायपुर क्षेत्र में निवास कर रहे थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
ॐ शांति 🕯️

Related Articles

Back to top button