उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! 32 यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, बहादराबाद क्षेत्र में अचानक धधकी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल विभाग ने दिखाई तत्परता,, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! 32 यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग,

बहादराबाद क्षेत्र में अचानक धधकी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल विभाग ने दिखाई तत्परता,,

समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

इन्तजार रजा, हरिद्वार.. हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब 32 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। बस में कुछ विदेशी नागरिक भी सवार थे, जिनके पासपोर्ट, वीजा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। इसके अलावा यात्रियों का कपड़े, बैग और अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों और दमकल कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button