अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिकांवड़ यात्रा 2026कुंभ मेला तैयारीकैबिनेट प्रस्तावग्रीन कार्ड अपडेटचारधाम यात्रा 2026जनसुनवाईधर्म और आस्थानिरीक्षणपर्यटन तैयारी समीक्षापुण्यतिथिपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासन

हरिद्वार में रातभर चला ‘मेगा चेकिंग वार’! परिवहन विभाग की सख्ती से नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,, “डीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरी संयुक्त टीमें” — ओवरलोडिंग, बिना परमिट और नियम उल्लंघन पर चला कड़ा डंडा, 97 वाहनों के कटे चालान!,, “12 वाहन सीधे हुए सीज, चिड़ियापुर से गोवर्धनपुर तक चला हाई वोल्टेज अभियान — रात में सड़कों पर दिखा प्रशासन का एक्शन मोड”

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में रातभर चला ‘मेगा चेकिंग वार’! परिवहन विभाग की सख्ती से नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,,

“डीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरी संयुक्त टीमें” — ओवरलोडिंग, बिना परमिट और नियम उल्लंघन पर चला कड़ा डंडा, 97 वाहनों के कटे चालान!,,

“12 वाहन सीधे हुए सीज, चिड़ियापुर से गोवर्धनपुर तक चला हाई वोल्टेज अभियान — रात में सड़कों पर दिखा प्रशासन का एक्शन मोड”

हरिद्वार में सड़क सुरक्षा और अवैध वाहन संचालन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात जिले के अलग-अलग इलाकों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद रातभर कई वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विशेष रात्रिकालीन अभियान आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, इंटरसेप्टर हरिद्वार, टास्क फोर्स चिड़ियापुर और टास्क फोर्स गोवर्धनपुर की संयुक्त टीमों द्वारा संचालित किया गया। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

जैसे ही टीमों ने सड़क पर मोर्चा संभाला, वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी गई। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट संचालन, टैक्स नियमों की अनदेखी, फिटनेस मानकों का उल्लंघन, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और यातायात नियमों को नजरअंदाज करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार कई वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ते बदलते नजर आए, लेकिन संयुक्त टीमों की रणनीति के सामने नियम तोड़ने वालों की चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। टीमों ने कई संदिग्ध वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की और जहां गंभीर खामियां मिलीं, वहां तुरंत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 97 वाहनों के चालान किए गए। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई परिवहन विभाग के अब तक के सख्त रुख के रूप में देखी जा रही है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक वाहन चालक की भी जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई को न्योता देती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाती है।विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और अवैध या अनियमित वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे वाहन के सभी वैध दस्तावेज साथ रखें, फिटनेस, टैक्स और परमिट संबंधी नियमों का पालन करें और यातायात नियमों को गंभीरता से लें।

फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई के बाद संदेश साफ है — अब रात हो या दिन, नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की नजर हर वक्त बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button