वरिष्ठ समाजसेविका एडवोकेट बेबी नाज़ को मिला ‘अमर उजाला नारी शक्ति वंदन सम्मान,, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान ने किया सम्मानित, सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए मिली सराहना,, उत्तराखंड सरकार और राज्यपाल भी कर चुके हैं बेबी नाज़ को सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेविका एडवोकेट बेबी नाज़ को मिला ‘अमर उजाला नारी शक्ति वंदन सम्मान,,
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान ने किया सम्मानित, सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए मिली सराहना,,
उत्तराखंड सरकार और राज्यपाल भी कर चुके हैं बेबी नाज़ को सम्मानित

हरिद्वार। अमर उजाला द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका एवं एडवोकेट बेबी नाज़, सदस्य बाल कल्याण समिति (CWC) को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘अमर उजाला नारी शक्ति वंदन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक आदेश चौहान ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
बेबी नाज़ लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में अपनी भूमिका निभाती रही हैं। उनके सामाजिक सरोकारों और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद बेबी नाज़ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों एवं हितों के लिए आवाज उठाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
गौरतलब है कि बेबी नाज़ को इससे पूर्व उत्तराखंड सरकार और माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रहे इन सम्मानों को उनके सामाजिक योगदान की व्यापक पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी बेबी नाज़ को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।



