Daily Live Uttarakhand updateअपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंखुलासागिरफ्तारी

रात का सन्नाटा… पॉपुलर के बाग में ‘गोकशी का खेल’, अचानक पहुंची गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस तो मच गई भगदड़ 280 किलो गोमांस ने खोला पूरा राज! गौ. वंश तस्कर तौकीर दबोचा गया, 4 साथी अंधेरे में फरार; 8 गोवंशीय पशु गोकशी से पहले बचाए गए

रात का सन्नाटा… पॉपुलर के बाग में ‘गोकशी का खेल’, अचानक पहुंची गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस तो मच गई भगदड़

280 किलो गोमांस ने खोला पूरा राज! गौ. वंश तस्कर तौकीर दबोचा गया, 4 साथी अंधेरे में फरार; 8 गोवंशीय पशु गोकशी से पहले बचाए गए

हरिद्वार/कलियर।
रात का अंधेरा… चारों तरफ खेत… पॉपुलर के पेड़ों की आड़… और इसी सन्नाटे के बीच चल रहा था कथित गोकशी का खेल। लेकिन फिल्म का सीन अचानक तब पलट गया, जब मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर एंट्री मारी।

पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। चार आरोपी गन्ने और पॉपुलर के खेतों की आड़ लेकर फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मौके से जो बरामद हुआ, उसने पूरी कहानी सामने रख दी।

280 किलो गोमांस… कटा सिर… खाल और गोकशी के औजार

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की रात शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला स्थित पॉपुलर के बाग में दबिश दी गई। तलाशी शुरू हुई तो मौके से करीब 280 किलो गोमांस, गोवंशीय पशु का कटा सिर, एक खाल, चार खुर और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए।यही नहीं, गोमांस की तस्करी में इस्तेमाल होने वाली दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस के कब्जे में आ गईं।मौके से एक जीवित गोवंशीय पशु भी बरामद हुआ।

एक गिरफ्तार… फरार चार आरोपीयों ने खेतों में दौड़ लगाई

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तौकीर पुत्र लतीफ अहमद, निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, उसके साथ मौजूद चार अन्य आरोपी मौका देखकर गन्ने और पॉपुलर के खेतों में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अब पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पूछताछ में खुला दूसरा दरवाजा… डेयरी तक पहुंची पुलिस

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ हुई तो जांच की दिशा पॉपुलर के बाग से निकलकर तेलीवाला स्थित एक डेयरी तक पहुंच गई।पुलिस ने डेयरी का निरीक्षण किया तो वहां हालात देखकर टीम भी चौंक गई। मौके से 7 और गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें 4 गाय, 2 बछिया और 1 बैल शामिल बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार ये पशु भूखे-प्यासे हालत में मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर सुरक्षित किया गया।

एक छापे में दो बड़े खुलासे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने जहां 280 किलो गोमांस बरामद किया, वहीं कुल 8 जीवित गोवंशीय पशुओं को गोकशी से पहले बचाया गया।अब पुलिस की जांच का अगला अध्याय फरार चार आरोपियों से जुड़ा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, गोवंश कहां से लाए जाते थे और बरामद गोमांस की सप्लाई कहां की जानी थी।

फिलहाल एक आरोपी सलाखों के पीछे है, चार फरार हैं और पुलिस की तलाश जारी है। कलियर की इस कार्रवाई ने रात के अंधेरे में चल रहे कथित गोकशी के खेल पर बड़ा शिकंजा कस दिया है।

Related Articles

Back to top button