देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में चल रहे एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के 15 कर्मचारियों को थाने लाकर पूछताछ की और उन्हें नोटिस देकर रिहा कर दिया। आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट का प्रतिनिधि दर्शाकर पहले विदेशी लोगों के कंप्यूटर में वायरस भेजते थे। इसके बाद इसे ठीक करने के नाम पर उनसे क्रिप्टो करेंसी व गिफ्ट कार्ड के रूप में फीस वसूलते थे। इस तरह इन आरोपियों ने विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के पास रिद्धिम टॉवर के एक तल पर छापा मारा गया था। पता चला था कि यहां एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि टॉवर के इस तल पर अंदर हॉल में यह कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। यहां बैठे युवक और युवती हेडफोन लगाकर विदेशों में बात कर रहे हैं। इन कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे यह सब काम विवेक और निकिता के कहने पर कर रहे हैं। ये दोनों अंदर ऑफिस में बैठे हुए हैं। पुलिस जैसे ही अंदर के कमरे में दाखिल हुई तो निकिता और विवेक घबरा गए।पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह खुद को माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन सपोर्ट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी लोगों से बात करते हैं। उनके कंप्यूटर में पहले बग या वायरस भेजा जाता है। जब उनका कंप्यूटर हैंग हो जाता है तो उनसे बात कर इस कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस एप से एक्सेस लिया जाता है। इसके बाद इस वायरस को हटाकर उनके कंप्यूटर को पहले जैसा किया जाता है। इन लोगों से आरोपी गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टो करेंसी के रूप में भुगतान लेते हैं।
mehfil garden
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
26 साल बाद उत्तराखंड पुलिस की नई पहचान! राष्ट्रपति निशान से अलंकृत हुआ पुलिस बल, अमित शाह ने सौंपा सर्वोच्च सम्मान; ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ की जगह अब ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ होगा नया ध्येय वाक्य…. हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई चारों धर्मों की परंपराओं के साथ हुआ राष्ट्रपति पुलिस निशान का पूजन और फातहा, हिमालय, गंगा और शौर्य की झलक से सजा नया प्रतीक चिह्न; राष्ट्रपति निशान पाने वाला देश का 16वां पुलिस बल बना उत्तराखंड, 206 वीर जवानों के बलिदान को किया गया नमन….
November 7, 2026
हरिद्वारवासियों के लिए बड़ी राहत! 8 नवंबर की मध्यरात्रि से फिर गूंजेगी ऊपरी गंगनहर में पानी की कलकल, 18 दिन बाद शुरू होगा जल प्रवाह, कुंभ-2027 के निर्माण कार्यों के चलते बंद थी नहर…. यूपी शासन से मिली संचालन की हरी झंडी, निर्माण एजेंसियों को नहर से बंध, डायवर्जन, मिट्टी और भारी मशीनरी हटाने के सख्त निर्देश; पानी का बहाव रोकने वाली लापरवाही पर हो सकता है बड़ा हादसा….
November 7, 2026
उत्तराखंड के छह नन्हे जांबाजों को मिला पहला मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार! अमित शाह और CM धामी ने किया सम्मानित, प्रत्येक बच्चे को ₹51 हजार की सम्मान राशि… भालू के हमले से भिड़कर बचाई जान, उफनती नदी में कूदकर बचाई बच्ची, आपदा के बीच 17 लोगों को किया सतर्क; अदम्य साहस की मिसाल बने छह नन्हे वीर…
November 7, 2026
उत्तराखण्ड को ₹1475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की ऐतिहासिक सौगात! अमित शाह और CM धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर खोला विकास का पिटारा, 62 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…. ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं की रखी आधारशिला, ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाएं जनता को समर्पित; देहरादून में बनेगा ₹31.63 करोड़ का साइबर उत्कृष्टता केंद्र, कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिलेगी रफ्तार….
November 7, 2026
Check Also
Close