हरिद्वार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का हुआ स्थानांतरण! रोशनाबाद स्थित नए कार्यालय में पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ शुभारंभ,, शिवालिक नगर से रोशनाबाद स्थित डब्ल्यूएचओ (सरकारी) भवन में शिफ्ट हुआ FDA कार्यालय; अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से किया पूजन,, खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण से जुड़े कार्य अब नए कार्यालय से होंगे संचालित; विभागीय अधिकारियों ने बेहतर सुविधाओं और सुगम कार्यप्रणाली की जताई उम्मीद,,

हरिद्वार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का हुआ स्थानांतरण! रोशनाबाद स्थित नए कार्यालय में पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ शुभारंभ,,
शिवालिक नगर से रोशनाबाद स्थित डब्ल्यूएचओ (सरकारी) भवन में शिफ्ट हुआ FDA कार्यालय; अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से किया पूजन,,
खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण से जुड़े कार्य अब नए कार्यालय से होंगे संचालित; विभागीय अधिकारियों ने बेहतर सुविधाओं और सुगम कार्यप्रणाली की जताई उम्मीद,,
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग का कार्यालय अब शिवालिक नगर से स्थानांतरित होकर रोशनाबाद स्थित डब्ल्यूएचओ (सरकारी) भवन में संचालित होगा। नए कार्यालय में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए कार्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर सुख, समृद्धि और सफल कार्य संचालन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी ने नए कार्यालय में विभागीय कार्यों के शुभारंभ का संकल्प लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रोशनाबाद स्थित नए कार्यालय भवन में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, जिससे खाद्य सुरक्षा, औषधि नियंत्रण, लाइसेंसिंग, निरीक्षण तथा जनहित से जुड़े अन्य कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। नए परिसर में कर्मचारियों और आमजन दोनों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कहा कि विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी करना है। नए कार्यालय से विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए कार्यालय में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करने का संकल्प लिया। पूजा एवं हवन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया और सभी ने नए कार्यालय के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।



