हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर गया कि वो आलमारी के ऊपर जाकर बैठ गया। गुलदार आने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की की टीम गुलदार का रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची। वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि देर रात 3 बजे एक गुलदार के बहादराबाद क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुलदार एक कमरे में बंद था। जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया। पहले गुलदार को दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई। लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेंकुलाइज नहीं हुआ. उसके बाद डायरेक्ट पिंजरे में ही गुलदार को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार जंगल से निकाल कर कुत्ते का शिकार करने के लिए क्षेत्र में आया था। लेकिन वह फंस गया। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर STF का सबसे बड़ा वार! करोड़ों के काले कारोबार का मास्टरमाइंड दबोचा गया,, ‘अपराध मुक्त उत्तराखण्ड’ मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई, फर्जी लाइसेंसों के सहारे हथियारों का जाल बिछाने वाले गिरोह की खुल रही परतें,, बैंक खाते में मिले 1.70 करोड़ रुपये के लेन-देन, 14 अवैध हथियार और 355 कारतूस बरामद; STF के रडार पर हजारों संदिग्ध लाइसेंस धारक,,
June 24, 2026
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का जिन्न फिर बाहर! गढ़ गांव में मार्केट निर्माण को लेकर डीएम से शिकायत,, राजस्व अभिलेखों में हेरफेर और अवैध कब्जे की जांच की मांग,, ग्रामीण बोले- ग्राम समाज की संपत्ति बचाए प्रशासन, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई,,
June 24, 2026
निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर हरिद्वार में हाई अलर्ट! लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस का मेगा ट्रैफिक प्लान लागू,, 24 जून रात 10 बजे से लागू होंगे विशेष प्रतिबंध, भारी वाहनों की एंट्री बंद; कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन,, बैरागी कैंप, लालजीवाला, नीलधारा समेत दर्जनों पार्किंग स्थल चिन्हित; SSP हरिद्वार के निर्देश पर तैयार की गई व्यापक यातायात व्यवस्था,,
June 23, 2026
ऑपरेशन प्रहार का डंडा चला! गांव में लाठी-डंडों से दहशत फैलाने वाले 3 और उपद्रवी दबोचे गए,, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो, इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कसा शिकंजा,, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश; पहले 3 गिरफ्तार, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी पहुंचे सलाखों के पीछे,,
June 23, 2026
Check Also
Close