उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

विद्युत उपखण्ड धनौरी क्षैत्र में बिजली चोरों पर विजिलेंस का बड़ा एक्शन,, खाला टीरा और हजार गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी, 22 लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े,, संयुक्त टीम ने अवैध कनेक्शन काटे, विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

विद्युत उपखण्ड धनौरी क्षैत्र में बिजली चोरों पर विजिलेंस का बड़ा एक्शन,,

खाला टीरा और हजार गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी, 22 लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े,,

संयुक्त टीम ने अवैध कनेक्शन काटे, विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

हरिद्वार, 24 जुलाई। बिजली चोरी पर शिकंजा कसते हुए विजिलेंस और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को धनौरी क्षेत्र के खाला टीहरा और हजार गांव में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान 22 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई उपभोक्ताओं ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटाने शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने सुबह से दोनों गांवों में घर-घर जाकर मीटर, सर्विस लाइन और विद्युत कनेक्शनों की गहन जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर लोग मुख्य लाइन से सीधे कटिया डालकर और अन्य अवैध तरीकों से बिजली का उपयोग करते मिले। टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन हटाते हुए बिजली चोरी के साक्ष्य एकत्र किए और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व विजिलेंस इंस्पेक्टर सरिता शाह ने किया। टीम में उप निरीक्षक संजीव त्यागी, सहायक अभियंता (एई) विकास कुमार, सहायक अभियंता (एई) अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अश्वनी कुमार, अवर अभियंता (जेई) योगेंद्र रावत तथा प्रशांत सैनी सहित विजिलेंस और ऊर्जा निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के कारण ऊर्जा निगम को हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व नुकसान होता है, जिससे ईमानदारी से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर भी अप्रत्यक्ष असर पड़ता है। इसी को देखते हुए बिजली चोरी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पकड़े गए सभी 22 आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने और नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विजिलेंस और ऊर्जा निगम ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button