SIR महाभियानउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में मतदाता सूची महासत्यापन अभियान शुरू! 1,715 BLO घर-घर पहुंचकर भरवा रहे SIR फॉर्म, डीएम मयूर दीक्षित ने की विशेष अपील,, 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन; गलत या अधूरी जानकारी पर प्रभावित हो सकता है नामांकन,, “मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार” — डीएम मयूर दीक्षित ने नागरिकों से फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने और BLO को सहयोग देने का किया आह्वान,,

हरिद्वार में मतदाता सूची महासत्यापन अभियान शुरू! 1,715 BLO घर-घर पहुंचकर भरवा रहे SIR फॉर्म, डीएम मयूर दीक्षित ने की विशेष अपील,,

8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन; गलत या अधूरी जानकारी पर प्रभावित हो सकता है नामांकन,,

“मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार” — डीएम मयूर दीक्षित ने नागरिकों से फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने और BLO को सहयोग देने का किया आह्वान,,

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए व्यापक स्तर पर घर-घर सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए पूरे जनपद में 1,715 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को लगाया गया है, जो प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं तथा आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार यह अभियान 08 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं की पहचान करना तथा पात्र मतदाताओं का विवरण अद्यतन करना है, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध और पारदर्शी तैयार की जा सके।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि BLO द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे SIR फॉर्म को पूरी सावधानी और सत्यता के साथ भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और इसमें प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक है।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि नागरिक फॉर्म भरने से पहले उसके पीछे दिए गए दिशा-निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों संबंधी जानकारी को अवश्य पढ़ें। किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण अथवा अधूरी जानकारी भविष्य में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने, संशोधन अथवा अन्य निर्वाचन प्रक्रियाओं में समस्या उत्पन्न कर सकती है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित यह अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसलिए सभी नागरिक BLO को सहयोग करें तथा अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का सत्यापन सुनिश्चित करें। यदि किसी मतदाता को फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है तो वह संबंधित BLO अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

निर्वाचन विभाग ने बताया कि सत्यापन अभियान के पूरा होने के बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल अधिकृत BLO एवं निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर भरोसा करें तथा समय पर फॉर्म भरकर जमा करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

Related Articles

Back to top button