विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार में ‘Legrand Biodiversity Park’ का शुभारंभ! 4.5 एकड़ बंजर भूमि पर विकसित हुआ जैव विविधता संरक्षण का मॉडल,,डिग्रेडेड भूमि को हरियाली में बदलने की अनूठी पहल,, डीएम मयूर दीक्षित ने किया हरित कुंभ-2027 अभियान का विस्तार, 9000 पौधों के साथ सिडकुल में तैयार हो रहा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का नया केंद्र,, Legrand इंडिया, ‘Give Me Trees’ और सिडकुल के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड का हुआ कायाकल्प, जल संरक्षण, पक्षी आवास और हरित विकास का बनेगा प्रतीक,,

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार में ‘Legrand Biodiversity Park’ का शुभारंभ! 4.5 एकड़ बंजर भूमि पर विकसित हुआ जैव विविधता संरक्षण का मॉडल,,डिग्रेडेड भूमि को हरियाली में बदलने की अनूठी पहल,,
डीएम मयूर दीक्षित ने किया हरित कुंभ-2027 अभियान का विस्तार, 9000 पौधों के साथ सिडकुल में तैयार हो रहा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का नया केंद्र,,
Legrand इंडिया, ‘Give Me Trees’ और सिडकुल के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड का हुआ कायाकल्प, जल संरक्षण, पक्षी आवास और हरित विकास का बनेगा प्रतीक,,
इन्तजार रजा हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया गया। वर्षों से उपेक्षित और डिग्रेडेड पड़ी लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि को विकसित कर “Legrand Biodiversity Park” के रूप में तैयार किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत करीब 9000 पौधों का रोपण किया जा चुका है और आने वाले समय में यह क्षेत्र जैव विविधता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हरित हरिद्वार अभियान और हरित कुंभ-2027 की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन, उद्योगों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डीएम ने बताया कि जिस स्थान पर आज बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किया गया है, वह पहले झाड़ियों, जलभराव और अव्यवस्थित कचरे से प्रभावित क्षेत्र था। प्रशासन, सिडकुल, CSR संस्थाओं तथा ‘Give Me Trees’ के संयुक्त प्रयासों से इस क्षेत्र का पुनर्विकास किया गया है। अब यहां हजारों पौधे लगाए गए हैं और इसे एक हरित पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में पूरे जनपद में वृक्षारोपण अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। ऐसे सभी डिग्रेडेड क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें हरित क्षेत्र, पार्क अथवा जैव विविधता केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि आम लोगों को भी स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। किसी भी निर्माण या विकास परियोजना के दौरान यदि कहीं पेड़ों को हटाना पड़े तो उससे अधिक संख्या में पौधे लगाना और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। यही सतत विकास की वास्तविक अवधारणा है।
कार्यक्रम में Legrand इंडिया के एचआर हरजीत सिंह ने कहा कि कंपनी व्यवसाय के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभा रही है। उन्होंने बताया कि यह स्थल पहले डंपिंग ग्राउंड के रूप में उपयोग होता था, लेकिन अब इसे हरियाली और जैव विविधता के केंद्र में परिवर्तित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 9000 पौधे लगाए गए हैं, जिससे आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र एक घने हरित वन के रूप में विकसित होगा। साथ ही यहां पक्षियों और अन्य जीवों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। जल संरक्षण के लिए छोटे तालाब, लोगों के बैठने के लिए विश्राम स्थल और प्रकृति से जुड़ने के लिए खुले क्षेत्र भी विकसित किए जा रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुई यह पहल केवल पौधारोपण अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Legrand Biodiversity Park भविष्य में हरिद्वार में हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता का प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरेगा।
“हर पौधा भविष्य की सुरक्षा है और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार” — इसी संदेश के साथ हरिद्वार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया।
सहायक आयुक्त श्रम प्रशांत कुमार,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला,इंडोएशियन कंपनी जीएम सरनजीत सिंह,एलजा इंटरनेशनल कंपनी एम डी अश्वनी कपूर,यू के मेटल चेयरमैन राजेन कटोरे,प्लांट हेड ए के वर्मा, एकम्स जी एम (एच आर)के डी शर्मा,इंडोएशियन कंपनी एच आर प्रवेश पवार,एच पी नौटियाल सहित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लेग्रैंड इंडिया, हरिद्वार प्लांट के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस) श्री शरणजीत सिंह,सिडकुल क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) श्री कमल किशोर कफल्टिया,प्लांट मानव संसाधन प्रमुख (एचआर हेड) श्री प्रवेश कुमार, तथा सीएसआर विभाग की प्रमुख सुश्री आबिदा अनीस एवं उनकी टीम का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन सभी के मार्गदर्शन, सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से सुश्री आबिदा अनीस एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया, जिसके लिए हम उनके प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। साथ ही, श्री शरणजीत सिंह, श्री प्रवेश कुमार एवं श्री कमल किशोर कफल्टिया द्वारा प्रदान किए गए निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन एवं समर्थन के लिए भी हम उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उनके सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।



