Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

चमोली के SSP सुरजीत सिंह पंवार को राष्ट्रीय पहचान, देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल,, फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की प्रतिष्ठित सूची में मिली जगह, उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण

चमोली के SSP सुरजीत सिंह पंवार को राष्ट्रीय पहचान, देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल,,

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की प्रतिष्ठित सूची में मिली जगह, उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण

चमोली। उत्तराखंड के गौरव और चमोली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची में SSP सुरजीत सिंह पंवार को स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि से चमोली समेत पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों के कार्यों का विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों पर आकलन किया गया। इनमें कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता, संकट प्रबंधन, पारदर्शिता और जनसंपर्क जैसे प्रमुख पहलुओं को आधार बनाया गया।

SSP सुरजीत सिंह पंवार की कार्यशैली में प्रभावी पुलिसिंग के साथ-साथ आम जनता के साथ बेहतर संवाद और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर देखने को मिला है। राष्ट्रीय स्तर की इस सूची में उनका चयन उनके नेतृत्व और पुलिसिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का विषय

चमोली जैसे सीमांत एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में SSP सुरजीत सिंह पंवार का देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल होना चमोली पुलिस के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है।राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर भी उनके कार्यों की सराहना की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर

SSP सुरजीत सिंह पंवार को इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चमोली पुलिस आगे भी जनहित, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करती रहेगी।

उत्तराखंड के गौरव और चमोली के SSP सुरजीत सिंह पंवार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button