पिरान कलियर दरगाह में व्यवस्था को लेकर सख्त एक्शन, विकास अवस्थी ने संभाला मोर्चा,, दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी में लापरवाही पर कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी,, जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश

पिरान कलियर दरगाह में व्यवस्था को लेकर सख्त एक्शन, विकास अवस्थी ने संभाला मोर्चा,,
दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी में लापरवाही पर कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी,,
जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश
पिरान कलियर। दरगाह हजरत साबिर पाक में जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने दरगाह अकाउंटेंट सद्दाम अली एवं दरगाह सुपरवाइजर के साथ परिसर का निरीक्षण किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों एवं पीआरडी जवानों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विकास अवस्थी ने स्पष्ट किया कि दरगाह परिसर में आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जियारत और परिसर की अन्य व्यवस्थाओं पर कर्मचारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
ड्यूटी में लापरवाही मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक ने कर्मचारियों और पीआरडी जवानों को हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। परिसर में किसी भी तरह की अव्यवस्था दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जायरीनों से धनराशि लेने पर भी स्पष्ट निर्देश
दरगाह में जियारत के नाम पर जायरीनों से धनराशि लेने को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। श्रद्धालु अपनी इच्छा से कोई धनराशि देना चाहते हैं तो उन्हें अधिकृत दान पात्र का ही इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।
दरगाह प्रबंधन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े और पूरी व्यवस्था पारदर्शी एवं सुरक्षित रहे।
विकास अवस्थी और सद्दाम अली लगातार कर रहे निगरानी
दरगाह की व्यवस्थाओं को लेकर तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं अकाउंटेंट सद्दाम अली भी व्यवस्थाओं की निगरानी में सहयोग कर रहे हैं।
अधिकारियों की सक्रियता का मुख्य उद्देश्य दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, जायरीनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।




