मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई (खटीमा) में किया मतदान,, मातृसंग मतदान कर दी लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा,, एक वोट से बदलेगी गांव की तस्वीर, सशक्त पंचायतों से बनेगा सशक्त उत्तराखंड

इन्तजार रजा हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई (खटीमा) में किया मतदान,,
मातृसंग मतदान कर दी लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा,,
एक वोट से बदलेगी गांव की तस्वीर, सशक्त पंचायतों से बनेगा सशक्त उत्तराखंड
नगला तराई (खटीमा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अपनी पूज्य माता जी के साथ नगला तराई स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह दृश्य ना केवल भावनात्मक था, बल्कि पूरे प्रदेश के मतदाताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बना। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के इस पर्व में स्वयं भाग लेकर जनभागीदारी की मिसाल पेश की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने प्रदेश की देवतुल्य जनता से अपील की कि वे भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ होती हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन होना चाहिए जो पारदर्शिता, सेवा और विकास के मूलमंत्र पर खरे उतरें। उनका एक वोट गांव की तस्वीर बदलने की ताकत रखता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सशक्त पंचायतें ही सशक्त उत्तराखंड का मार्ग प्रशस्त करेंगी। लोकतंत्र तभी जीवंत रहेगा जब जनता जागरूक और सक्रिय होगी। आज का मतदान आने वाले कल की दिशा तय करेगा, इसलिए सभी मतदाताओं को आगे आकर इस लोकतांत्रिक पर्व में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।