अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

इन्तजार रजा हरिद्वार- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। कुमाऊं मंडल की सतर्कता टीम ने बागेश्वर जिले में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में डंगोली (तहसील गरुड़) में पदस्थ हैं और उन्हें भूमि की तस्दीक और बैनामा प्रक्रिया के नाम पर 5,000 रुपये की अवैध राशि लेते हुए पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता मनोज सिंह, निवासी ग्राम स्याली, ने सतर्कता टीम को जानकारी दी कि उपनिरीक्षक कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को निर्धारित स्थान से कैश राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया। प्रवीन सिंह टाकुली का स्थायी आवास ग्राम सूपी, तहसील कपकोट (बागेश्वर) है, जबकि वर्तमान में वह मंडलसेरा में रह रहे थे। गिरफ्तारी के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button