अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारी

रानीपुर पुलिस की नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई,, 08.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,, एसएसपी के निर्देश पर जनपद में लगातार जारी है नशा विरोधी अभियान

इन्तजार रजा हरिद्वार- रानीपुर पुलिस की नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई,,
08.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,,
एसएसपी के निर्देश पर जनपद में लगातार जारी है नशा विरोधी अभियान

हरिद्वार जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है, जिसमें रानीपुर पुलिस की सक्रिय भूमिका सामने आ रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान नदी रफ्ता पुल के पास सुमन नगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 08.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र शरीफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बरामद स्मैक को सील कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपी से गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्मैक सलेमपुर क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से खरीदता था और उसे छोटी-छोटी मात्रा में नशा करने वालों को बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 490/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के साथ उप निरीक्षक अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर), कांस्टेबल महेन्द्र तोमर, जयदेव तथा दीपक रावत शामिल रहे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

रानीपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और समाज दोनों की साझी भूमिका बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button