श्यामपुर टाइगर हत्याकांड पर वन मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन! घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत,, “टाइगर शावकों की हत्या बर्दाश्त नहीं” — वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले, पूरे मामले की गहराई से होगी जांच, किसी भी दोषी को नहीं मिलेगी राहत,, “श्यामपुर रेंज में मचे हड़कंप के बीच मंत्री पहुंचे जंगल” — वन विभाग के अफसरों संग मौके पर किया निरीक्षण, वन्यजीव संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश,,

इन्तजार रजा हरिद्वार- श्यामपुर टाइगर हत्याकांड पर वन मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन! घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत,,
“टाइगर शावकों की हत्या बर्दाश्त नहीं” — वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले, पूरे मामले की गहराई से होगी जांच, किसी भी दोषी को नहीं मिलेगी राहत,,
“श्यामपुर रेंज में मचे हड़कंप के बीच मंत्री पहुंचे जंगल” — वन विभाग के अफसरों संग मौके पर किया निरीक्षण, वन्यजीव संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश,,

हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में हाल ही में सामने आए टाइगर शावकों की मौत के सनसनीखेज मामले ने वन विभाग और प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड में ला दिया है। घटना के बाद अब सरकार ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के साथ घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले का निरीक्षण किया और वन अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, श्यामपुर रेंज क्षेत्र में दो दिन पूर्व नर और मादा टाइगर शावकों की हत्या की घटना सामने आई थी। इस मामले ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय स्तर पर हलचल बढ़ गई थी और अब मंत्री स्तर पर मौके का निरीक्षण होने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
घटनास्थल पर पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है और पूरे मामले की निष्पक्ष तथा गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
घटनास्थल निरीक्षण के दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभागीय वनाधिकारी अनिरुद्ध स्वप्निल (IFS), एसडीओ पूनम कैंथोला और रेंजर विनय कुमार राठी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके की स्थिति और प्रारंभिक जांच की जानकारी मंत्री को दी।श्यामपुर क्षेत्र लंबे समय से वन्यजीव गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में टाइगर शावकों की मौत की इस घटना ने वन संरक्षण और सुरक्षा तंत्र पर नई बहस खड़ी कर दी है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस मामले में सच्चाई क्या सामने आती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।



