हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को मिली नई ताकत! डीएम मयूर दीक्षित की मुहिम को रफ्तार देने उतरी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां,, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बहादराबाद और खानपुर विकासखंड के लिए दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी सफाई व्यवस्था,, “स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ हरिद्वार हमारा लक्ष्य” — कूड़ा निस्तारण और ग्रामीण स्वच्छता को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने बढ़ाया संसाधनों का दायरा

हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को मिली नई ताकत! डीएम मयूर दीक्षित की मुहिम को रफ्तार देने उतरी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां,,
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बहादराबाद और खानपुर विकासखंड के लिए दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी सफाई व्यवस्था,,
“स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ हरिद्वार हमारा लक्ष्य” — कूड़ा निस्तारण और ग्रामीण स्वच्छता को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने बढ़ाया संसाधनों का दायरा
इन्तजार रजा, हरिद्वार.. हरिद्वार जनपद को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया जा रहा व्यापक स्वच्छता अभियान अब और अधिक गति पकड़ने जा रहा है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद और खानपुर के लिए मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रवाना किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा गांवों में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह पहल की गई है। इन आधुनिक मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों के संचालन से सफाई कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जमा होने वाले कूड़े के नियमित निस्तारण में मदद मिलेगी।
सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की प्राथमिकताओं में स्वच्छता अभियान प्रमुख रूप से शामिल है। प्रशासन का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि जनपद की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां विकासखंड बहादराबाद और खानपुर में चल रहे स्वच्छता अभियानों में शामिल होकर घर-घर एवं सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा संग्रहण का कार्य करेंगी। इससे सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और ग्राम पंचायतों को स्वच्छता बनाए रखने में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे।
जनपद में पिछले कुछ समय से प्रशासन द्वारा सफाई, कूड़ा प्रबंधन, नालों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी चन्द्रकांत मणि त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प दोहराया। प्रशासन को उम्मीद है कि नई ट्रैक्टर ट्रॉलियों के शामिल होने से जनपद में चल रहे स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और हरिद्वार को स्वच्छ एवं आदर्श जनपद बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।



