उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में वित्तीय समावेशन का महाअभियान! 15 जून को बहादराबाद में लगेगा मेगा कैंप, बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ,, PMJJBY, PMSBY, अटल पेंशन योजना, CKYC, Re-KYC और निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने जैसी सुविधाएं होंगी एक ही छत के नीचे उपलब्ध; ग्रामीणों और वंचित वर्गों को योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस,, पंजाब नेशनल बैंक, लीड बैंक कार्यालय और एसएलबीसी की संयुक्त पहल; डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव की भी दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारी,,

हरिद्वार में वित्तीय समावेशन का महाअभियान! 15 जून को बहादराबाद में लगेगा मेगा कैंप, बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ,,

PMJJBY, PMSBY, अटल पेंशन योजना, CKYC, Re-KYC और निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने जैसी सुविधाएं होंगी एक ही छत के नीचे उपलब्ध; ग्रामीणों और वंचित वर्गों को योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस,,

पंजाब नेशनल बैंक, लीड बैंक कार्यालय और एसएलबीसी की संयुक्त पहल; डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव की भी दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारी,,

हरिद्वार, 14 जून। वित्तीय सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और हर नागरिक को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 15 जून 2026 को बहादराबाद स्थित गणपति फार्म में एक विशाल वित्तीय समावेशन संतृप्ति मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। इस मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों तक बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जो अब तक इन सुविधाओं से वंचित हैं।

कैंप में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) हरिद्वार दिनेश गुप्ता, एसएलबीसी के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

मेगा कैंप के दौरान पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से कम प्रीमियम में बीमा सुरक्षा और भविष्य के लिए पेंशन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बड़ा सहारा मिलता है।

इसके अलावा शिविर में Re-KYC, CKYC, नामांकन (Nomination) और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को पुनः सक्रिय करने की सुविधा भी मौके पर उपलब्ध रहेगी। जिन खाताधारकों ने अभी तक अपने बैंक खातों में नामांकन नहीं कराया है, उन्हें यह सुविधा तत्काल प्रदान की जाएगी ताकि भविष्य में किसी अप्रिय स्थिति में परिवार को बैंकिंग लाभ प्राप्त करने में कठिनाई न हो।

आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए कैंप में डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव पर भी विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैंक अधिकारी लोगों को बताएंगे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग और साइबर ठगी से किस प्रकार सुरक्षित रहा जा सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक एवं लीड बैंक कार्यालय हरिद्वार ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेगा कैंप में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय समावेशन केवल बैंक खाता खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को बीमा, पेंशन, डिजिटल भुगतान और सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इन्तजार रज़ा, हरिद्वार (संपादक)
Daily Live Uttarakhand

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button