उत्तराखंड को जल्द मिलेगा नया डीजीपी! वर्तमान डीजीपी दीपम सेठ का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना तय,, 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को केंद्र में डीजी स्तर की जिम्मेदारी; प्रदेश पुलिस महकमे में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज,, राज्य पुलिस के शीर्ष पद पर बदलाव की तैयारी शुरू, नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर शासन और पुलिस मुख्यालय में मंथन,,

उत्तराखंड को जल्द मिलेगा नया डीजीपी! वर्तमान डीजीपी दीपम सेठ का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना तय,,
1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को केंद्र में डीजी स्तर की जिम्मेदारी; प्रदेश पुलिस महकमे में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज,,
राज्य पुलिस के शीर्ष पद पर बदलाव की तैयारी शुरू, नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर शासन और पुलिस मुख्यालय में मंथन,,
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जानकारी के अनुसार 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ अब केंद्र सरकार में महानिदेशक (डीजी) स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
दीपम सेठ के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस मुख्यालय और शासन स्तर पर संभावित नामों को लेकर मंथन शुरू होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य को नया पुलिस महानिदेशक मिल सकता है।
दीपम सेठ ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों पर अंकुश और पुलिस आधुनिकीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किया। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस ने कई बड़े अभियानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीजी स्तर की जिम्मेदारी मिलना किसी भी आईपीएस अधिकारी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इससे न केवल अधिकारी के अनुभव और कार्यक्षमता की पहचान होती है, बल्कि राज्य कैडर के लिए भी यह गौरव का विषय माना जाता है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उत्तराखंड पुलिस की कमान अगले डीजीपी के रूप में किस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंपी जाएगी। आने वाले दिनों में शासन इस संबंध में औपचारिक निर्णय ले सकता है।
इन्तजार रज़ा, हरिद्वार
संपादक, Daily Live Uttarakhand



