कलियर में स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 18.50 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.62 लाख रुपये,, ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा से दबोचा गया आरोपी,, नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने बनाया तस्कर; वेल्डिंग का काम करने वाला युवक स्मैक बेचकर चला रहा था खर्च, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज,,

कलियर में स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 18.50 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.62 लाख रुपये,,
ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा से दबोचा गया आरोपी,,
नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने बनाया तस्कर; वेल्डिंग का काम करने वाला युवक स्मैक बेचकर चला रहा था खर्च, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज,,
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा क्षेत्र से अंकुश पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्मैक की छोटी-छोटी मात्रा एकत्र कर नशा करने वाले लोगों को बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से वेल्डिंग का काम करता है, लेकिन नशे की लत और व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए उसने मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालच ने उसे इस अवैध कारोबार की ओर धकेल दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस जहर से मुक्त कराया जा सके।
गिरफ्तार आरोपी:
अंकुश पुत्र फकीरचंद, निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी:
18.50 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹4,62,000)।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक दिव्येश उपाध्याय
- उपनिरीक्षक शहजाद अली
- हेड कांस्टेबल इससार
- हेड कांस्टेबल सोनू कुमार



