अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

वायरल वीडियो के बाद रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में 5 आरोपी हिरासत में,, हर समय अलर्ट रहने वाले कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी की त्वरित कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप,, एसएसपी के निर्देश पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त प्रहार, आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू,,

वायरल वीडियो के बाद रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में 5 आरोपी हिरासत में,,

हर समय अलर्ट रहने वाले कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी की त्वरित कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप,,

एसएसपी के निर्देश पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त प्रहार, आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू,,

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में वायरल हुए मारपीट के वीडियो के बाद रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए घटना में शामिल पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में अपनी सक्रिय कार्यशैली और हर समय अलर्ट रहने वाले कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को ग्राम गोविंदपुर-दादूपुर में सलेमपुर निवासी साहिब पुत्र नफीस के साथ मारपीट और झगड़े की घटना हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रानीपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी ने स्वयं पुलिस टीम के साथ मामले की निगरानी करते हुए आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित की ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने राहिल पुत्र असलम, मोहसीन पुत्र शाहिद, साकिब पुत्र तरन्नुम, वासिक पुत्र तरन्नुम तथा अनस पुत्र मनव्वर, सभी निवासी ग्राम सलेमपुर, को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया। सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रानीपुर कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस, नियमित गश्त और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई कर यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), कांस्टेबल कुलदीप, कुँवर राणा, सुरेन्द्र तथा गिरेन्द्र सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button