कांवड़ मेले की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार: हरिद्वार और यूपी पुलिस ने मिलकर बनाई मेगा रणनीति,, मंगलौर में हुई हाई लेवल समन्वय बैठक, ट्रैफिक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुआ व्यापक मंथन,, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने अधूरे कार्य समय पर पूरे करने और निर्बाध कांवड़ यात्रा का लिया संकल्प
हरिद्वार पुलिस की ओर से बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकारी रुड़की ओशीन जोशी, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात विपेन्द्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर तथा कांवड़ मेला सेल के अधिकारीयों सहित उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक मुजफ्फरनगर अतुल चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर मुजफ्फरनगर विनय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी देवबंद एस.के. गौतम, कांवड़ मेला निरीक्षक विनोद कुमार, थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार, थाना प्रभारी फतेहपुर वीरेन्द्र राणा, थाना प्रभारी गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी पुरकाजी मानवेन्द्र सिंह, टीएसआई इन्द्रजीत तोमर तथा टीएसआई राकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कांवड़ मेले की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार: हरिद्वार और यूपी पुलिस ने मिलकर बनाई मेगा रणनीति,,
मंगलौर में हुई हाई लेवल समन्वय बैठक, ट्रैफिक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुआ व्यापक मंथन,,
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने अधूरे कार्य समय पर पूरे करने और निर्बाध कांवड़ यात्रा का लिया संकल्प
हरिद्वार, 4 जुलाई 2026। सावन कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने तैयारियों को और तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र स्थित शुगर मिल सभागार में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव ने की, जिसमें दोनों राज्यों के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।
बैठक में अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की आवाजाही को देखते हुए दोनों राज्यों के बीच मजबूत समन्वय पर विशेष बल दिया। तय किया गया कि हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक पुलिस और प्रशासन लगातार संपर्क में रहेंगे, जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित निर्णय लेकर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके।
अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का विस्तृत आकलन करते हुए सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिन कार्यों में अभी प्रगति शेष है, उन्हें संबंधित विभागों के सहयोग से समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। संवेदनशील स्थानों पर डायवर्जन प्लान लागू करने, भारी वाहनों के संचालन की रणनीति तय करने और आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि सभी डायवर्जन और ट्रैफिक प्रबंधन संबंधी तैयारियां तत्काल पूरी कर ली जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, सीसीटीवी निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया दल और संयुक्त सूचना तंत्र के माध्यम से किसी भी संभावित चुनौती का समय रहते समाधान किया जाएगा। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लगातार सूचना साझा करने की व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। श्रद्धालुओं को मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था और आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।
हरिद्वार पुलिस की ओर से बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकारी रुड़की ओशीन जोशी, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात विपेन्द्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर तथा कांवड़ मेला सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक मुजफ्फरनगर अतुल चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर मुजफ्फरनगर विनय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी देवबंद एस.के. गौतम, कांवड़ मेला निरीक्षक विनोद कुमार, थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार, थाना प्रभारी फतेहपुर वीरेन्द्र राणा, थाना प्रभारी गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी पुरकाजी मानवेन्द्र सिंह, टीएसआई इन्द्रजीत तोमर तथा टीएसआई राकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के समापन पर अधिकारियों ने भरोसा जताया कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस का यह संयुक्त समन्वय कांवड़ मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों की नियमित समीक्षा करते हुए हर व्यवस्था समय पर पूरी कराएं, ताकि देशभर से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



