उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कांवड़ मेला-2026 में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पुलिस के पांच कर्मियों को किया सम्मानित,, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए मिला सम्मान; सुरक्षित और सुव्यवस्थित कांवड़ मेले में अहम योगदान को मिली सराहना,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान बढ़ाया पुलिसकर्मियों का उत्साह, सम्मानित जवानों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,,

कांवड़ मेला-2026 में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पुलिस के पांच कर्मियों को किया सम्मानित,,

कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए मिला सम्मान; सुरक्षित और सुव्यवस्थित कांवड़ मेले में अहम योगदान को मिली सराहना,,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान बढ़ाया पुलिसकर्मियों का उत्साह, सम्मानित जवानों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,,

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले हरिद्वार पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कांवड़ मेला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अपनी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण भाव से ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाने में पुलिस बल की मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना सराहनीय है।

यह सम्मान हरिद्वार पुलिस की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके बल पर करोड़ों शिवभक्तों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखा गया।

सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी

  • एएसआई जीडी राधारानी दास
  • आरक्षी पीएसी जयदीप
  • रिक्रूट आरक्षी अभिषेक रतूड़ी
  • आरक्षी टीपी दीपक चमोली
  • उपनिरीक्षक अनुज सिंह

हरिद्वार पुलिस परिवार ने सम्मानित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह सम्मान पुलिस बल के मनोबल को और अधिक मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button