हरिद्वार की हलाला पीड़िता शाहीन के परिवार के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास, ₹51 हजार की आर्थिक मदद से दिया सहारे का भरोसा,, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के साथ बंदरजूड़ पहुंचे मंत्री, मासूम बच्चे की देखभाल और सरकारी सहायता का दिलाया भरोसा
धामी सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है: खजान दास; बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद,,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

हरिद्वार की हलाला पीड़िता शाहीन के परिवार के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास, ₹51 हजार की आर्थिक मदद से दिया सहारे का भरोसा,,
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के साथ बंदरजूड़ पहुंचे मंत्री, मासूम बच्चे की देखभाल और सरकारी सहायता का दिलाया भरोसा,,
धामी सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है: खजान दास; बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद
भगवानपुर/बुग्गावाला, हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र के बंदरजूड़ में हलाला जैसी कुप्रथा से पीड़ित शाहीन के परिवार से मिलने के लिए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पीड़ित परिवार का हाल जाना और संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग का भरोसा दिलाया।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पीड़ित परिवार को ₹51 हजार की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का उद्देश्य मुश्किल समय में परिवार को तत्काल संबल उपलब्ध कराना है, ताकि पीड़ित परिवार अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सके।मंत्री खजान दास ने परिवार को विशेष रूप से शाहीन के मासूम बच्चे की देखभाल और भविष्य की सहायता के लिए उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी पीड़ित, असहाय या जरूरतमंद परिवार को अकेला न छोड़ा जाए। सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के प्रतिनिधियों का पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचना जनता के विश्वास को और मजबूत करता है।
वहीं, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और जरूरत के अनुसार संबंधित स्तर पर सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर दर्जा दायित्वधारी विशाल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस गौड़, उपाध्यक्ष गुलफाम शेख, आमिर कुरैशी, जावेद आलम, रईस खान, शमशाद कुरैशी, अकबर, वसीम अंसारी, समीना सिद्दीकी, मेहताब अली, नफीस अहमद, वरिस अहमद और आलिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री के इस दौरे को पीड़ित परिवार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भरोसे के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी सरकार के प्रतिनिधियों के परिवार के बीच पहुंचने को सकारात्मक पहल बताया।



