Daily Live Uttarakhand updateउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरें

सहारनपुर के गागलहेड़ी की अर्शी ने UPSI परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिवार में खुशी की लहर,, मास्टर इस्लाम (मरहूम) की पोती और दिलशाद साहब की बेटी अर्शी का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन, पांच वर्षों की मेहनत लाई रंग,, गागलहेड़ी की होनहार बेटी ने अपनी सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे सहारनपुर क्षेत्र को किया गौरवान्वित; बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

अर्शी बिटिया और उनके माता-पिता सहित पूरे परिवार को बहुत-बहुत मुबारकबाद और ढेरों शुभकामनाएं। आमीन या रब्बुल आलमीन। “बेटियां कामयाब होंगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा।”

सहारनपुर के गागलहेड़ी की अर्शी ने UPSI परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिवार में खुशी की लहर,,

मास्टर इस्लाम (मरहूम) की पोती और दिलशाद साहब की बेटी अर्शी का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन, पांच वर्षों की मेहनत लाई रंग,,

गागलहेड़ी की होनहार बेटी ने अपनी सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे सहारनपुर क्षेत्र को किया गौरवान्वित; बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

सहारनपुर/गागलहेड़ी। जनपद सहारनपुर के कस्बा गागलहेड़ी के लिए यह बेहद खुशी और फख्र का मौका है। कस्बे की होनहार बेटी अर्शी, निवासी गागलहेड़ी, ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अर्शी मास्टर इस्लाम साहब (मरहूम) की पोती एवं दिलशाद साहब की बेटी हैं।

अर्शी बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, मेहनती और होनहार छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीवी जूनियर पब्लिक स्कूल, गागलहेड़ी से प्राप्त की। इसके बाद एसएसके इंटर कॉलेज, गागलहेड़ी से कक्षा 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की।फाइल फोटो

UPSI परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए अर्शी ने लगातार करीब पांच वर्षों तक कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष किया। तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

अर्शी की इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गागलहेड़ी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने अर्शी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अर्शी की सफलता को क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि बेटियां यदि दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करें तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।

“बेटियां कामयाब होंगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा”

अर्शी की इस शानदार कामयाबी पर टीम कोशिश की ओर से उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की गई। साथ ही दुआ की गई कि अल्लाह पाक अर्शी को आगे भी कामयाबी, इज्जत और तरक्की अता फरमाए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य का जरिया बनाए।

अर्शी बिटिया और उनके माता-पिता सहित पूरे परिवार को बहुत-बहुत मुबारकबाद और ढेरों शुभकामनाएं।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

“बेटियां कामयाब होंगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा।”

Related Articles

Back to top button