Daily Live Uttarakhand updateअतिक्रमणअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडउर्स मेलाएक्सक्लूसिव खबरें

पिरान कलियर उर्स मेले की व्यवस्थाओं पर होटल संचालकों का फूटा गुस्सा, जलभराव से बढ़ी परेशानी,, भारी बारिश के बाद मेला क्षेत्र में दो फीट तक गंदा पानी और कीचड़, होटल लगाने में आ रही दिक्कत; प्रशासन के दावों पर उठे सवाल

पिरान कलियर उर्स मेले की व्यवस्थाओं पर होटल संचालकों का फूटा गुस्सा, जलभराव से बढ़ी परेशानी,,

भारी बारिश के बाद मेला क्षेत्र में दो फीट तक गंदा पानी और कीचड़, होटल लगाने में आ रही दिक्कत; प्रशासन के दावों पर उठे सवाल

कलियर/हरिद्वार। पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स मेले के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर होटल संचालकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लगातार बारिश के बाद मेला क्षेत्र और होटल संचालकों के इलाकों में जलभराव तथा कीचड़ की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। होटल संचालकों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से हर वर्ष बेहतर व्यवस्थाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश के बाद जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है।

होटल संचालक नजीर ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में बारिश के बाद करीब दो फीट तक गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया है। ऐसे हालात में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जलभराव के कारण होटल संचालक अपने होटल तक नहीं लगा पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नजीर का कहना है कि उर्स मेले के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन यहां पहुंचते हैं और होटल, दुकान तथा अन्य कारोबार से जुड़े लोग भी मेले की तैयारियों में अपनी पूंजी लगाते हैं। लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद पैदा हुए हालात ने होटल संचालकों की परेशानी और बढ़ा दी है।

होटल संचालक ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के दावे और वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि मेला क्षेत्र से तत्काल पानी की निकासी कराई जाए और कीचड़ को हटाकर रास्तों को चलने लायक बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि उर्स में आने वाले जायरीन, स्थानीय दुकानदार और होटल संचालक सभी इस समस्या से प्रभावित हैं। उनके मुताबिक मौजूदा स्थिति में लोगों को सुविधाओं के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

बारिश के बाद मेला क्षेत्र में जलभराव की स्थिति ने जल निकासी, सफाई और अस्थायी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। होटल संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि उर्स मेले की भीड़ को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, कीचड़ हटाया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई जाए।

अब देखना होगा कि होटल संचालकों और स्थानीय कारोबारियों की शिकायतों के बाद प्रशासन जलभराव की समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है और उर्स मेले के दौरान जायरीन तथा व्यापारियों को राहत देने के लिए जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में कितना सुधार किया जाता है।

Related Articles

Back to top button