Daily Live Uttarakhand updateईद मिलाद-उन-नबीउत्तराखंडउर्स मेलाएक्सक्लूसिव खबरें

साबिर पाक की दरगाह पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से पेश हुई चादर,, 758वें सालाना उर्स के मौके पर सांसद के प्रतिनिधि शाहनवाज मंसूरी ने पेश की चादर, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ,, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूफी-संतों की मानवता के लिए सेवाओं को किया याद, देश-प्रदेश में भाईचारे और सौहार्द की कामना

साबिर पाक की दरगाह पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से पेश हुई चादर,,

758वें सालाना उर्स के मौके पर सांसद के प्रतिनिधि शाहनवाज मंसूरी ने पेश की चादर, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ,,

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूफी-संतों की मानवता के लिए सेवाओं को किया याद, देश-प्रदेश में भाईचारे और सौहार्द की कामना

पिरान कलियर/हरिद्वार। पिरान कलियर स्थित हजरत साबिर पाक की दरगाह पर 758वें सालाना उर्स के मौके पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से चादर-ए-मुबारक पेश की गई। सांसद के प्रतिनिधि शाहनवाज मंसूरी ने दरगाह पहुंचकर सांसद की ओर से चादर पेश की और देश-प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

इस मौके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि भारत में आदिकाल से ही सूफी-संतों और ऋषि-मुनियों ने मानवता के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। हजरत साबिर पाक ने भी मानवता के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

चादर पेश करने के दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, सौहार्द, समृद्धि और जनकल्याण की दुआ की गई। दरगाह पर मौजूद जायरीन ने भी देश में शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

पिरान कलियर का सालाना उर्स देश-विदेश से आने वाले जायरीन की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह साबिर पाक पर पहुंचकर चादर पेश करते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। सांसद की ओर से चादर पेश किए जाने को भी इसी आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण परंपरा का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button