Daily Live Uttarakhand updateअलर्टअवैध कब्जाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिखुलासागबन

कलियर सहित वक्फ संपत्तियों पर शादाब शम्स का सनसनीखेज ब्यान, बोले—अवैध कब्जेदारों पर अब चलेगा कानून का डंडा,, “सफेदपोशों की आड़ में बैठे हैं माफिया”, कलियर की बेशकीमती वक्फ जमीनों से लेकर आजाद नगर तक कार्रवाई का दावा—बोले, सही को छेड़ना नहीं, गलत को छोड़ना नहीं,, शम्स ने साफ शब्दों में कहा कि “या तो मैं पद छोड़ दूं या अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करूं, मैंने कार्रवाई करना चुना है।”

कलियर सहित वक्फ संपत्तियों पर शादाब शम्स का सनसनीखेज ब्यान, बोले—अवैध कब्जेदारों पर अब चलेगा कानून का डंडा,,

“सफेदपोशों की आड़ में बैठे हैं माफिया”, कलियर की बेशकीमती वक्फ जमीनों से लेकर आजाद नगर तक कार्रवाई का दावा—बोले, सही को छेड़ना नहीं, गलत को छोड़ना नहीं,,

शम्स ने साफ शब्दों में कहा कि “या तो मैं पद छोड़ दूं या अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करूं, मैंने कार्रवाई करना चुना है।” 

हरिद्वार। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने वक्फ संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जों को लेकर बेहद तीखा और आक्रामक बयान दिया है। शम्स ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों की आड़ में कथित तौर पर माफिया सक्रिय हैं और वक्फ संपत्तियों पर कब्जे किए गए हैं। उनके बयान के बाद वक्फ संपत्तियों को लेकर एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

शादाब शम्स ने दावा किया कि कलियर में 100 बीघे से अधिक की प्राइम वक्फ प्रॉपर्टी पर कब्जे का मामला गंभीर है और इसकी कीमत हजारों करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि वक्फ संपत्ति आखिर निजी नामों में कैसे दर्ज हुई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार रहे। शम्स ने कलियर के सज्जादानशीनों पर भी गंभीर आरोप लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति किसी व्यक्ति की निजी जागीर नहीं है। जिस संपत्ति की जिम्मेदारी वक्फ बोर्ड के पास है, उस पर यदि कोई अवैध कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना उनकी जिम्मेदारी है। शम्स ने साफ शब्दों में कहा कि “या तो मैं पद छोड़ दूं या अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करूं, मैंने कार्रवाई करना चुना है।”

वक्फ संपत्तियों में कथित “सेटिंग-गेटिंग” का आरोप लगाते हुए शम्स ने कहा कि जब वर्षों पहले कब्जे हुए होंगे, तब संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी रही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कब्जे तत्कालीन सरकारों और सिस्टम के संरक्षण में हुए हो सकते हैं। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।

शम्स ने कहा कि राजनीतिक दबाव और विरोध के बावजूद अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज का कोई व्यक्ति अवैध कब्जे का समर्थन नहीं करेगा। उनका कहना था कि जो अवैध है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।

आजाद नगर में प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर शादाब शम्स ने कहा कि वहां चिन्हित 18 कथित अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार पत्राचार और अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द कार्रवाई होगी।

शम्स ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अब वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर किराएदार बनकर बैठने या जबरदस्ती कब्जा करने की कथित गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीति का हवाला देते हुए कहा—“सही को छेड़ना नहीं है और गलत को छोड़ना नहीं है।”

शादाब शम्स के इस बयान के बाद कलियर, आजाद नगर और प्रदेश की अन्य वक्फ संपत्तियों पर कथित कब्जों को लेकर कार्रवाई का मुद्दा फिर गरमा गया है। अब निगाहें प्रशासन और वक्फ बोर्ड की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button