गढ़ की सड़क पूछ रही सवाल—विधायक जी, दो साल बाद भी कब बनेगी राह?…. नन्हे कदमों से स्कूल जाते बच्चे, 60-70 परिवार परेशान; जुनैद राणा ने तस्वीरें शेयर कर विधायक रवि बहादुर पर कसा तंज

गढ़ की सड़क पूछ रही सवाल—विधायक जी, दो साल बाद भी कब बनेगी राह?….
नन्हे कदमों से स्कूल जाते बच्चे, 60-70 परिवार परेशान; जुनैद राणा ने तस्वीरें शेयर कर विधायक रवि बहादुर पर कसा तंज
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ की एक बदहाल सड़क इन दिनों चर्चा में है। इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और करीब 60 से 70 परिवारों का रोजाना आवागमन होता है।
जुनैद राणा ने फेसबुक पर सड़क की तस्वीरें साझा करते हुए विधायक रवि बहादुर पर तंज कसा है। उनका कहना है कि सड़क की हालत करीब दो साल से ऐसी ही बनी हुई है। सड़क की स्थिति विधायक रवि बहादुर को स्वयं दिखाई गई थी और उनके विधायक प्रतिनिधि कीर्ति बिरला को भी मौके पर समस्या से अवगत कराया गया था।
अब सवाल यही है कि जब नन्हे बच्चे इस बदहाल रास्ते से रोज स्कूल जाने को मजबूर हैं, तो आखिर सड़क कब सुधरेगी? जुनैद राणा के पोस्ट के बाद ग्रामीणों में भी सड़क को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों से कई बार उम्मीद लगाई गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। चुनाव की आहट के बीच सवाल सीधा है—गढ़ की इस सड़क की तस्वीर कब बदलेगी?



