Daily Live Uttarakhand updateअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें
कोषागार में पहुंचा ‘एक्शन’ मोड! संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मारी एंट्री, खुलीं फाइलों की परतें….. दीपक रामचंद्र शेट ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की बारीकी से पड़ताल

कोषागार में पहुंचा ‘एक्शन’ मोड! संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मारी एंट्री, खुलीं फाइलों की परतें…..
दीपक रामचंद्र शेट ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की बारीकी से पड़ताल

रुड़की। रुड़की कोषागार में उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट (IAS) अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। इसके बाद शुरू हुआ फाइलों, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच का सिलसिला।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कोषागार की वित्तीय व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा इंतजामों का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े जरूरी बिंदुओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए गए कि फाइलें व्यवस्थित रहें, काम समय पर निपटे और कार्यालयीन व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो।
निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासनिक एक्शन का संदेश साफ था—व्यवस्था में सुधार चाहिए और काम समय पर चाहिए।



