साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचे सपा के नए कप्तान! हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने चादरपोशी कर मांगी दुआ, कलियर में दिखा अकीदत का खास नजारा… प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दरगाह साबिर पाक में हाजिरी, खादिम इस्तकार अमन साबरी ने कराई दुआ; कई राजनीतिक और सामाजिक चेहरे रहे मौजूद, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी मुराद

साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचे सपा के नए कप्तान! हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने चादरपोशी कर मांगी दुआ, कलियर में दिखा अकीदत का खास नजारा…
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दरगाह साबिर पाक में हाजिरी, खादिम इस्तकार अमन साबरी ने कराई दुआ; कई राजनीतिक और सामाजिक चेहरे रहे मौजूद, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी मुराद

पिरान कलियर, हरिद्वार… हरिद्वार की सरजमीं पर आस्था का रंग, दरगाह की चौखट पर अकीदत और दुआओं में मुल्क की सलामती की कामना… पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चादर और फूल पेश किए। उनके साथ मौजूद साथियों ने भी दरगाह में हाजिरी लगाई और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी। दरगाह परिसर में इस दौरान अकीदत का माहौल नजर आया। खादिम इस्तकार अमन साबरी ने दुआ कराई। सभी ने समाज में मोहब्बत, आपसी सौहार्द और मुल्क की तरक्की की कामना की।
सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ जुटे कई चेहरे
हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के साथ डॉ. राजेंद्र पराशर, मुस्कुरा अहमद कुरैशी, चंद्रशेखर यादव (पूर्व अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), मौसम अली, लव कुमार दत्ता, सरवन, हाजी खालिद, दानिश त्यागी और शुभम गिरि महाराज सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने चादरपोशी कर साबिर पाक के प्रति अपनी अकीदत जाहिर की। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी सामने आया।
कलियर की चौखट से अमन का पैगाम
पिरान कलियर अपनी सूफियाना परंपरा और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए देशभर में पहचान रखता है। यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग अकीदत के साथ पहुंचते हैं। दरगाह साबिर पाक पर चादरपोशी की यह रस्म भी इसी परंपरा का हिस्सा रही।
हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की मौजूदगी में हुई चादरपोशी और दुआ के दौरान मुल्क की तरक्की, समाज में शांति और लोगों की खुशहाली की कामना की गई दरगाह की चौखट पर पेश किए गए फूल और चादर अकीदत का प्रतीक बने, तो दुआ में उठे हाथों ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। कलियर की इस रूहानी फिजा में कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी मोहब्बत, एकता और सद्भाव बेहद जरूरी हैं।




