Daily Live Uttarakhand updateइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार BIG BREAKING: कलियर में दरगाह से बिछड़ा 9 साल का मासूम, अलर्ट कलियर पुलिस ने 3 घंटे में खोज निकाला! गाजियाबाद से जियारत करने आया था बालक सुलतान, सूचना मिलते ही एक्शन में आई कलियर पुलिस; CCTV खंगालकर सकुशल परिजनों से मिलाया

हरिद्वार BIG BREAKING: कलियर में दरगाह से बिछड़ा 9 साल का मासूम, अलर्ट कलियर पुलिस ने 3 घंटे में खोज निकाला!

गाजियाबाद से जियारत करने आया था बालक सुलतान, सूचना मिलते ही एक्शन में आई कलियर पुलिस; CCTV खंगालकर सकुशल परिजनों से मिलाया

पिरान कलियर (हरिद्वार)। दरगाह साबिर पाक में जियारत के दौरान अपने परिवार से बिछड़े 9 वर्षीय मासूम को तलाशने के लिए कलियर पुलिस ने जिस तत्परता और मुस्तैदी का परिचय दिया, उसने पुलिस की अलर्टनेस और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। परिवार से बिछड़े बच्चे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से एक परिवार दरगाह साबिर पाक में जियारत करने पहुंचा था। इसी दौरान परिवार का 9 वर्षीय बालक सुलतान अचानक परिजनों से बिछड़ गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बच्चे की लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए गए।

पुलिस की लगातार सक्रियता, सटीक निगरानी और सुरागरसी-पतारसी के चलते आखिरकार करीब तीन घंटे बाद बालक सुलतान पुत्र मजनू को सकुशल तलाश लिया गया।

मासूम को देखते ही परिजनों की लौटी खुशियां

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काफी देर से परेशान परिजनों ने अपने बच्चे को सकुशल देखकर राहत की सांस ली। परिजनों ने कलियर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुस्तैदी और मानवीय व्यवहार की जमकर सराहना करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि किसी मासूम के परिवार से बिछड़ने जैसी संवेदनशील स्थिति में पुलिस कितनी तत्परता से काम कर सकती है।

तलाश अभियान में शामिल पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, थाना पिरान कलियर
  2. हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान
  3. कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
  4. होमगार्ड अंकित कुमार

हरिद्वार पुलिस की तत्परता से एक परिवार की चिंता खत्म हुई और मासूम सुलतान सकुशल अपने अपनों के बीच पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button