Daily Live Uttarakhand updateअपराधअपीलअफवाहअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार BIG ALERT: चुनाव से पहले कनखल पुलिस का सख्त फरमान, 3 दिन में जमा होंगे लाइसेंसी हथियार!….. इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत का कड़ा रुख, शस्त्र धारकों को साफ संदेश—तीन दिन के भीतर थाना या गन हाउस में जमा कराएं हथियार

हरिद्वार BIG ALERT: चुनाव से पहले कनखल पुलिस का सख्त फरमान, 3 दिन में जमा होंगे लाइसेंसी हथियार!…..

इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत का कड़ा रुख, शस्त्र धारकों को साफ संदेश—तीन दिन के भीतर थाना या गन हाउस में जमा कराएं हथियार

हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिए सख्त फरमान जारी किया है।

पुलिस का साफ संदेश है कि तीन दिन के भीतर हर हाल में अपने लाइसेंसी हथियार जमा कराएं। हथियार कोतवाली कनखल या गन हाउस में जमा कराने होंगे।चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। शस्त्र लाइसेंस धारकों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

चुनावी माहौल में पुलिस का सख्त रुख साफ है—सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं! कनखल क्षेत्र में अब लाइसेंसी हथियारों को लेकर पुलिस की सख्ती देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button