Daily Live Uttarakhand updateSIR महाभियानअपीलअफवाहअलर्टआरोप निराधारइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में SIR को लेकर प्रशासन की बड़ी बैठक, अंतिम मतदाता सूची अब 3 अक्टूबर को होगी प्रकाशित,, 15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन, फॉर्म-6, 7 और 8 के निस्तारण पर राजनीतिक दलों से चर्चा,, अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने कहा—SIR का कार्य पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा

हरिद्वार में SIR को लेकर प्रशासन की बड़ी बैठक, अंतिम मतदाता सूची अब 3 अक्टूबर को होगी प्रकाशित,,

15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन, फॉर्म-6, 7 और 8 के निस्तारण पर राजनीतिक दलों से चर्चा,,

अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने कहा—SIR का कार्य पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा

हरिद्वार, 11 सितंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार ने की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर 2026 को होना था, अब बढ़ाकर 3 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत शेष कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जा रहा है।

बैठक के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निस्तारण से संबंधित प्रक्रिया और प्रगति की भी विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान निर्धारित नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने SIR अभियान में राजनीतिक दलों से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष प्रक्रिया भी पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व और निर्देशन में जनपद में SIR अभियान को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित किया जा रहा है।

बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद (कांग्रेस), जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, भाजपा हरिद्वार के जिला कार्यालय प्रभारी नकली सिंह सैनी, भाजपा जिला रुड़की ग्रामीण के जिला महामंत्री संगठन साहिल राणा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अब 3 अक्टूबर पर टिकी नजर

SIR अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की नई तारीख 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ-साथ मतदाताओं की भी नजर अंतिम सूची के प्रकाशन पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button