UKSSSC परीक्षा में नकल माफियाओं पर रहेगा प्रशासन का सख्त पहरा! 14 जून को हरिद्वार के 53 केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, सुरक्षा का बनाया गया अभेद्य चक्र,, DM मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश— निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने में कोई कोताही नहीं; संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, होटल-लॉज और कोचिंग संस्थानों की भी होगी जांच,, परीक्षार्थियों से अपील— समय से पहले केंद्र पहुंचें, नियमों का करें पालन; फ्रिस्किंग, CCTV निगरानी, पुलिस तैनाती और धारा 163 के बीच होगी परीक्षा, नकल या अनुचित गतिविधि पर होगी सख्त कार्रवाई,,
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ, एडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है— मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

UKSSSC परीक्षा में नकल माफियाओं पर रहेगा प्रशासन का सख्त पहरा! 14 जून को हरिद्वार के 53 केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, सुरक्षा का बनाया गया अभेद्य चक्र,,
DM मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश— निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने में कोई कोताही नहीं; संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, होटल-लॉज और कोचिंग संस्थानों की भी होगी जांच,,
परीक्षार्थियों से अपील— समय से पहले केंद्र पहुंचें, नियमों का करें पालन; फ्रिस्किंग, CCTV निगरानी, पुलिस तैनाती और धारा 163 के बीच होगी परीक्षा, नकल या अनुचित गतिविधि पर होगी सख्त कार्रवाई,,
इन्तजार रजा हरिद्वार। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी रखेंगे।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की नकल, पेपर लीक या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। परीक्षा से पहले होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और कोचिंग संस्थानों की सघन जांच कराई जाएगी, जबकि परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण भी किया जाएगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, बैठने की सुविधा और सुगम प्रवेश-निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही CCTV कैमरे, जैमर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच भी अनिवार्य रूप से की जाएगी।
एसएसपी को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाए। परीक्षा दिवस पर सुबह 8 बजे से केंद्र परिसरों की सघन चेकिंग और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय फ्रिस्किंग होगी तथा महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, अपने प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ, एडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है— मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।



