नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का एक और सर्जिकल स्ट्राइक! बहादराबाद में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशीले इंजेक्शन के कारोबार का भंडाफोड़,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्त निगरानी में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता; 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार,, डी-फार्मा का छात्र रह चुका आरोपी लालच में बना नशे का कारोबारी; सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों तक पहुंचा रहा था नशीले इंजेक्शनों की खेप,,

नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का एक और सर्जिकल स्ट्राइक! बहादराबाद में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशीले इंजेक्शन के कारोबार का भंडाफोड़,,
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्त निगरानी में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता; 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार,,
डी-फार्मा का छात्र रह चुका आरोपी लालच में बना नशे का कारोबारी; सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों तक पहुंचा रहा था नशीले इंजेक्शनों की खेप,,
हरिद्वार। जनपद में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है।पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” तथा “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार 16 जून को बहादराबाद पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित हैंडपंप के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन Buprenorphine Injection IP (Legesic) बरामद हुए। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राव रिहान पुत्र अहसान निवासी बढ़ेडी राजपूतान, बहादराबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं। आरोपी ने बताया कि वह डी-फार्मा का छात्र रह चुका है तथा उसका मेडिकल स्टोर भी है। दवाइयों की जानकारी और अधिक मुनाफे के लालच में उसने नशीले इंजेक्शनों का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत कुछ श्रमिकों के बीच इन इंजेक्शनों की मांग रहती है, जिसके चलते वह उनकी सप्लाई करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन इंजेक्शनों को कहां से प्राप्त करता था और उसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हरिद्वार पुलिस नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रही है। युवाओं और श्रमिक वर्ग को नशे की लत में धकेलने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नितुल यादव एवं कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे।



