उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

सिडकुल की औद्योगिक इकाई में चांदी चोरी का पर्दाफाश! कंपनी के तीन कर्मचारियों पर लगा भरोसे से गद्दारी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार,, स्क्रैप प्रोसेसिंग के दौरान निकलने वाली बहुमूल्य चांदी पर थी कर्मचारियों की नजर; 581.87 ग्राम चांदी बरामद कर पुलिस ने खोला चोरी का राज,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में सिडकुल पुलिस की कार्रवाई; कंपनी परिसर के पास छिपाकर रखी गई चांदी बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी,,

सिडकुल की औद्योगिक इकाई में चांदी चोरी का पर्दाफाश! कंपनी के तीन कर्मचारियों पर लगा भरोसे से गद्दारी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

स्क्रैप प्रोसेसिंग के दौरान निकलने वाली बहुमूल्य चांदी पर थी कर्मचारियों की नजर; 581.87 ग्राम चांदी बरामद कर पुलिस ने खोला चोरी का राज,,

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में सिडकुल पुलिस की कार्रवाई; कंपनी परिसर के पास छिपाकर रखी गई चांदी बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी,,

हरिद्वार। जनपद में औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करने वाले मामले का खुलासा करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने एक कंपनी से चांदी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में कंपनी के ही तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 582 ग्राम चांदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित एक औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि द्वारा कंपनी से बहुमूल्य धातु चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।

जांच आगे बढ़ने पर तीन कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर कंपनी परिसर की दीवार के समीप फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई। थैली के भीतर कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई सफेद धातु मिली, जिसकी पहचान कंपनी प्रबंधन ने चांदी के रूप में की।

पुलिस के अनुसार बरामद चांदी का कुल वजन 581.87 ग्राम है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह चांदी कंपनी में स्क्रैप प्रसंस्करण के दौरान प्राप्त होने वाली बहुमूल्य धातु थी, जिस पर आरोपियों की नीयत खराब हो गई और उन्होंने उसे गुप्त रूप से अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया।

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मुकदमे में अन्य संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकार की घटना पहले भी हुई थी या नहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों में चोरी, गबन और विश्वासघात से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button