इन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,, 80 बसों के चालान, 12 बसें सीज़, परमिट उल्लंघन, तकनीकी खामियां और अवैध बदलाव आए सामने,, यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी, फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति, अब लगातार चलेगा अभियान,,

हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,,

80 बसों के चालान, 12 बसें सीज़, परमिट उल्लंघन, तकनीकी खामियां और अवैध बदलाव आए सामने,,

यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी, फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति, अब लगातार चलेगा अभियान,,

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जनपद में संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 28 और 29 जून को चले अभियान में नियमों की अनदेखी कर सड़क पर दौड़ रही बसों की व्यापक जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व तथा संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन की तकनीकी जांच के दौरान कुल 80 बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 12 लक्ज़री स्लीपर बसों को सीज़ कर दिया गया। इसके अलावा 15 बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाई गईं, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

तकनीकी निरीक्षण में दो बसें सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हुईं। उनकी खराब स्थिति को देखते हुए उनके फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। वहीं 12 बसों में स्वीकृति के विपरीत संरचनात्मक परिवर्तन (ऑल्टरेशन) पाए गए, जिनके खिलाफ भी चालान की कार्रवाई करते हुए फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी वाहन संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों की अनदेखी, बिना मानकों के वाहन संचालन और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर भविष्य में भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन स्वामियों और संचालकों से सभी वैधानिक प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button