प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की विशेष प्रेसवार्ता! विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को किया गया रेखांकित,, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को बताया परिवर्तनकारी; कहा— अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा विकास का लाभ,, उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ-बदरीनाथ मास्टर प्लान और मानसखंड मिशन जैसी परियोजनाओं से बदली प्रदेश की तस्वीर; भाजपा ने गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां,,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की विशेष प्रेसवार्ता! विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को किया गया रेखांकित,,
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को बताया परिवर्तनकारी; कहा— अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा विकास का लाभ,,
उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ-बदरीनाथ मास्टर प्लान और मानसखंड मिशन जैसी परियोजनाओं से बदली प्रदेश की तस्वीर; भाजपा ने गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां,,
देहरादून। स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला उत्थान, युवा विकास, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन में प्रदेश में ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़े हैं। इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन, रोजगार, कनेक्टिविटी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिली है।
प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में शासन की प्रत्येक योजना का केंद्र समाज का अंतिम व्यक्ति रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री , भाजपा प्रदेश महामंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है और उत्तराखंड भी इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



