उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने,, राज्य गठन के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना कार्यकाल टूटे लगातार पांच साल तक संभाली सत्ता की कमान,, स्थिर नेतृत्व, विकास योजनाओं और निर्णायक फैसलों के बीच मुख्यमंत्री धामी के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री धामी ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने,,

राज्य गठन के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना कार्यकाल टूटे लगातार पांच साल तक संभाली सत्ता की कमान,,

स्थिर नेतृत्व, विकास योजनाओं और निर्णायक फैसलों के बीच मुख्यमंत्री धामी के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर एक नया इतिहास रच दिया है। राज्य गठन के बाद यह पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने बिना कार्यकाल टूटे लगातार पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हुए शासन की कमान संभाली हो।उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि राज्य गठन के बाद अब तक कई बार नेतृत्व परिवर्तन हुए और कोई भी मुख्यमंत्री लगातार पांच वर्ष तक पद पर नहीं रह सका। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कर प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में पहल, सख्त नकल विरोधी कानून, भू-कानून से जुड़े कदम, समान अवसरों को बढ़ावा देने वाली नीतियां, निवेश को आकर्षित करने के प्रयास, धार्मिक पर्यटन, चारधाम यात्रा प्रबंधन, आधारभूत ढांचे के विकास तथा रोजगार सृजन जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, औद्योगिक निवेश और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया।

लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे उत्तराखंड के लिए स्थिर और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताया है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उपलब्धि राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री धामी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में लंबे समय तक एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के रूप में दर्ज रहेगी।

Related Articles

Back to top button