डीजे विवाद बना बवाल”—शादी समारोह में कहासुनी से भड़की गुटबाजी, 11 लोग हिरासत में,, 🟡 “ऑपरेशन प्रहार का असर”—7 महिलाएं व 4 पुरुषों पर कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई,, 🟢 “शांति भंग करने वालों पर कसा शिकंजा”—गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, प्रशासन अलर्ट

इन्तजार रजा हरिद्वार 🔴 “डीजे विवाद बना बवाल”—शादी समारोह में कहासुनी से भड़की गुटबाजी, 11 लोग हिरासत में,,
🟡 “ऑपरेशन प्रहार का असर”—7 महिलाएं व 4 पुरुषों पर कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई,,
🟢 “शांति भंग करने वालों पर कसा शिकंजा”—गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, प्रशासन अलर्ट
जनपद हरिद्वार के कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर कलियर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते गुटबाजी में बदल गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई की और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया।
घटना 22 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है, जब एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही विवाद में बदल गई और अगले दिन फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति को गंभीर होता देख कोतवाली पिरान कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को नियंत्रित किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत कुल 11 लोगों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही चुनावी रंजिश चली आ रही थी और पूर्व में भी इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यही वजह रही कि मामूली विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में चांद खां (52 वर्ष), शिफत (33 वर्ष), तनवीर (34 वर्ष), दानिश (35 वर्ष) सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम महमूदपुर कलियर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो और गांव का माहौल शांत बना रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का साफ कहना है कि किसी भी प्रकार की गुटबाजी, अशांति या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें।



