पिल्ला गैंग का आतंक खत्म!”—रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 घंटे में फायरिंग कांड का खुलासा,, 🟡 “वर्चस्व की जंग में चली गोलियां” — BHEL फाउंड्री गेट पर गैंगवार, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार,, 🟢 “इंस्टाग्राम गैंग ‘BAAZ’ बना खौफ का ब्रांड” — तमंचे-चाकू के दम पर इलाके में दहशत फैलाते थे

इन्तजार रज़ा हरिद्वार 🔴 “पिल्ला गैंग का आतंक खत्म!”—रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 घंटे में फायरिंग कांड का खुलासा,,
🟡 “वर्चस्व की जंग में चली गोलियां” — BHEL फाउंड्री गेट पर गैंगवार, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार,,
🟢 “इंस्टाग्राम गैंग ‘BAAZ’ बना खौफ का ब्रांड” — तमंचे-चाकू के दम पर इलाके में दहशत फैलाते थे
हरिद्वार में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। BHEL फाउंड्री गेट के पास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 2 नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी आरोपी इलाके में “पिल्ला गैंग” के नाम से कुख्यात बताए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “BAAZ” नाम से सक्रिय होकर अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर धीरवाली रोड स्थित भागोवाली मैदान के पास से आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में फरहान, अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी, सागर उर्फ पहाड़ी और दो विधि विवादित किशोर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस और 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम पर “BAAZ” नाम का ग्रुप है, जिसमें सभी सदस्य जुड़े हुए हैं। यह गैंग इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए लोगों को हथियारों के दम पर डराता-धमकाता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घायल वंशु पहले भी इन आरोपियों के खिलाफ थाना ज्वालापुर और कोतवाली हरिद्वार में दर्ज मामलों में गवाह रह चुका है। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान फरमान, अनमोल और नितिश ने गुस्से में आकर फायरिंग की, जिसमें वंशु घायल हो गया।
गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे साफ है कि यह गैंग पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।


इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, हेड कांस्टेबल विमल नेगी, जितेंद्र चौधरी सहित अन्य जवान शामिल रहे।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा। किसी भी गैंग या अपराधी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इस घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश भी दिया है कि हरिद्वार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।



