उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

लक्सर में अवैध मावा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर संयुक्त टीम की छापेमारी, बिना लाइसेंस संचालित दो खाद्य निर्माण इकाइयों को कराया बंद,, दूध के 3 नमूने जांच के लिए भेजे, संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू

लक्सर में अवैध मावा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,,

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर संयुक्त टीम की छापेमारी, बिना लाइसेंस संचालित दो खाद्य निर्माण इकाइयों को कराया बंद,,

दूध के 3 नमूने जांच के लिए भेजे, संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार, 15 जुलाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। संयुक्त टीम ने बिना वैध फूड लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेश तक बंद कराने की कार्रवाई की है। साथ ही प्रयोगशाला जांच के लिए दूध के नमूने भी लिए गए हैं।गुप्त सूचना के आधार पर अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, लक्सर तहसील प्रशासन और थाना लक्सर की संयुक्त टीम ने खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पाया गया कि कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण और दूध विक्रय का कार्य कर रहे थे। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने दोनों इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए।

कार्रवाई के दौरान मावा निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण दोनों संचालकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर, दीवान राणा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन तथा थाना लक्सर पुलिस की टीम मौजूद रही।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले और बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button