SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस की देर सुबह चैकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई,, इण्डिका कार से 300 किलो गोमांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार
इन्तजार रजा हरिद्वार हरिद्वार- SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस की देर सुबह चैकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई,,
इण्डिका कार से 300 किलो गोमांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने देवबंद (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर आ रही एक संदिग्ध इण्डिका कार से करीब 300 किलो गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में प्रातः कालीन समय पर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ आ रही है। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। तत्परता दिखाते हुए थाना मोबाइल और हाइवे पेट्रोल टीम ने क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 08 कट्टों में भरा गोमांस बरामद हुआ। मौके से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया, जबकि पूछताछ में उनका तीसरा साथी नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भांरापुर थाना बहादराबाद का नाम सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांतरशाह क्षेत्र में दबिश देकर उसे भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह गोमांस भांरापुर और ज्वालापुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस का सैंपल लिया गया और शेष मांस को नियमानुसार अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया है। वहीं, एक फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी —
गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली निवासी मीना बाजार बुलंदपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, शोभन पुत्र रईस निवासी फौलादपुरा सियापला रोड थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भांरापुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।
बरामद माल —
इण्डिका कार (Indigo CS) सिल्वर रंग, संदिग्ध गोमांस लगभग 300 किलोग्राम।
पुलिस टीम —
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उ०नि० उमेश कुमार (चौकी प्रभारी शांतरशाह), उ०नि० अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि० चंदन, कानि० शाह आलम, कानि० प्रीतम, PRD अमजद।
इस कार्रवाई से बहादराबाद पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्यशैली का प्रमाण मिला है। SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, जिससे अवैध मांस तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिल रही है।



