SIR महाभियानउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश, डीएम मयूर दीक्षित ने एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक,, बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटलीकरण की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश,, ‘कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र सूची में शामिल न हो’— जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया जोर

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अमित कुमार चंद, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारिक खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश, डीएम मयूर दीक्षित ने एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक,,

बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटलीकरण की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश,,

‘कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र सूची में शामिल न हो’— जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया जोर

हरिद्वार, 29 जून। जनपद हरिद्वार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को जिला कार्यालय सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का आकलन करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसलिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, जबकि कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।जिलाधिकारी ने सभी एईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, उनका संकलन तथा प्राप्त सूचनाओं का डिजिटलीकरण पूरी तत्परता के साथ करें। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा करने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं भी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें और मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अभियान वास्तविक रूप से प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है और मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न हो रहा है।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने अथवा हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह तथ्यों और सत्यापन पर आधारित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक आवेदन और गणना प्रपत्र का गंभीरता से परीक्षण किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी चरण निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।

बैठक में पुनरीक्षण अभियान के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की गई तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अमित कुमार चंद, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारिक खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाए, ताकि जनपद हरिद्वार की मतदाता सूची अधिक सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय बन सके तथा प्रत्येक पात्र नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सके।

Related Articles

Back to top button