Daily Live Uttarakhand updateअपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंखुलासागिरफ्तारी

शादी का जाल, नशीला पाउडर और लूट! बहादराबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश,, दूल्हे को नशा खिलाकर नकदी-सामान लेकर फरार हुई दुल्हन! पुलिस ने 5 दबोचे, ₹70 हजार और 5 मोबाइल बरामद

शादी का जाल, नशीला पाउडर और लूट! बहादराबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश,,

दूल्हे को नशा खिलाकर नकदी-सामान लेकर फरार हुई दुल्हन! पुलिस ने 5 दबोचे, ₹70 हजार और 5 मोबाइल बरामद

हरिद्वार। बहादराबाद में शादी के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौकन्ना कर दिया। आरोप है कि एक महिला ने शादी के बाद पति का विश्वास जीता, फिर कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नकदी और सामान लेकर फरार हो गई। शिकायत मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने तेजी दिखाई और कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पहले शादी, फिर नशा… और मौका मिलते ही घर साफ!

मामला ग्राम दौलतपुर का है। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को प्रवेश पुरी निवासी दौलतपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने उसे विश्वास में लिया। आरोप है कि महिला ने पति को नशीला पदार्थ खिलाया और मौका मिलते ही घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। शिकायत मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।

₹70 हजार कैश, 5 मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹70 हजार नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं यही गिरोह किसी अन्य व्यक्ति को भी शादी के नाम पर अपना शिकार तो नहीं बना चुका है। यानी जांच का दायरा अब सिर्फ दौलतपुर की घटना तक सीमित नहीं है।

मिर्जापुर से शामली और भरतपुर तक जुड़ी कड़ियां

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों में 21 वर्षीय महिला निवासी मिर्जापुर, अब्दुल बारी निवासी मिर्जापुर, एक महिला निवासी शामली, पुनीत कुमार निवासी शामली और फतेह सिंह मीना निवासी भरतपुर राजस्थान शामिल हैं। पूरे मामले में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर शादी के नाम पर ठगी के नेटवर्क और संभावित अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील—शादी से पहले करें पूरी पड़ताल

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाह तय करने से पहले सामने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के बारे में भली-भांति परिचय और सत्यापन जरूर करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला कहीं बड़ी ठगी का कारण न बन जाए। कार्रवाई करने वाली टीम: व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उ0नि0 शमशेर अली, उ0नि0 कर्म सिंह, हे0का0 नरविन्दर सिंह और का0 सुनील तोमर।

Related Articles

Back to top button