उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्थापॉलिटिकल तड़का

जहाँ-जहाँ हारती है कांग्रेस, वहीं करती है हंगामा,, लोकतांत्रिक परंपराओं को ठुकरा रही है कांग्रेस की राजनीति – सीएम धामी,, जनता के जनादेश का अपमान, बहानेबाज़ी और बवाल बन चुकी है आदत

इन्तजार रजा हरिद्वार- जहाँ-जहाँ हारती है कांग्रेस, वहीं करती है हंगामा,,

लोकतांत्रिक परंपराओं को ठुकरा रही है कांग्रेस की राजनीति – सीएम धामी,,

जनता के जनादेश का अपमान, बहानेबाज़ी और बवाल बन चुकी है आदत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। धामी ने लिखा कि “जहाँ-जहाँ कांग्रेस चुनाव हारती है, वहाँ उसका हंगामा करना तय हो जाता है।” उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने के बजाय कांग्रेस ने हमेशा बहानेबाज़ी, बवाल और जनादेश का अपमान करने की राजनीति की है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का जनादेश है, लेकिन कांग्रेस बार-बार इसे ठुकराकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम करती है। उनके अनुसार, जब-जब जनता ने कांग्रेस को नकारा है, तब-तब इस पार्टी ने जनादेश का सम्मान करने की बजाय अव्यवस्था और हंगामे का रास्ता चुना है।

धामी ने कांग्रेस की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की आज़ादी के बाद से ही कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने हित साधन का माध्यम बनाया। लेकिन समय के साथ जनता ने सच्चाई पहचान ली और चुनावों में बार-बार कांग्रेस को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का नाम लेती है, लेकिन लोकतंत्र की आत्मा यानी जनता के फैसले का अपमान करना ही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊँचाई की ओर बढ़ रहा है। विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रवाद की राजनीति को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, जबकि कांग्रेस अपनी नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति से हर जगह नाकाम हो रही है। यही कारण है कि जनता कांग्रेस से दूरी बना रही है और बार-बार उसे खारिज कर रही है।

धामी ने कहा कि जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के फैसले का सम्मान किया है, चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में। यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और देश के हर कोने में जनता का भरोसा जीत रही है।

सीएम धामी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं करेगी तो जनता उसे हमेशा-हमेशा के लिए राजनीति से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि “विकास और सुशासन ही भविष्य की राजनीति का रास्ता है। जनता अब नकारात्मक राजनीति को नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और मजबूत नेतृत्व को पसंद करती है।”

अंत में धामी ने लिखा कि कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। वरना जनता उसे बार-बार खारिज करती रहेगी और हर चुनाव में उसका हंगामा जनता के सामने उसकी हताशा को ही उजागर करेगा।

Related Articles

Back to top button