अलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्था

ईद-उल-फितर को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश,, नमाज के दौरान सुरक्षा, यातायात और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस रहेगी पूरी तरह मुस्तैद

इन्तजार रजा हरिद्वार- ईद-उल-फितर को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट,,

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश,,

नमाज के दौरान सुरक्षा, यातायात और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस रहेगी पूरी तरह मुस्तैद

हरिद्वार। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, सर्किल ऑफिसर्स और थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि ईद जैसे पवित्र पर्व पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील जिला है, इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ जाती है। पुलिस को यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्व के दौरान कहीं भी कानून व्यवस्था या यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो

नमाज के दौरान थाना प्रभारी रहेंगे लगातार राउंड पर

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ईद की नमाज के दौरान वे सरकारी वाहन के साथ लगातार अपने क्षेत्र में राउंड पर रहें। इससे किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें।

इसके साथ ही सभी सर्किल ऑफिसर्स को भी थाना प्रभारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न होती है तो अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करें


ईदगाह और आसपास के इलाकों में रहेगी कड़ी निगरानी

बैठक में एसएसपी ने विशेष रूप से ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नमाज के समय बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, इसलिए पुलिस को पहले से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

इसके लिए निम्नलिखित निर्देश दिए गए—

  • ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त और चेकिंग की जाएगी।
  • संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी
  • संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पार्टी लगातार तैनात रहेगी।
  • किसी भी तरह की अफवाह या शरारती गतिविधि को तुरंत रोका जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी ताकि कोई भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट माहौल खराब न कर सके।


यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिए गए विशेष निर्देश

ईद की नमाज के दौरान कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसको देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज से पहले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया जाए

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग नहीं होनी चाहिए। इससे आम जनता और यात्रियों को परेशानी होती है।

इसके लिए पुलिस द्वारा—

  • पार्किंग स्थलों का निर्धारण
  • यातायात पुलिस की तैनाती
  • आवश्यक बैरिकेडिंग
  • और रूट डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।

पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता हमेशा खुला रहे


संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्त

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाए

उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फिर जाता है। इसलिए पुलिस टीमों को लगातार इलाके में भ्रमण करना होगा।

इसके अलावा स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संभावित समस्या की जानकारी पहले ही मिल सके।


सार्वजनिक स्थलों पर न घूमें सुअर, प्रशासन करेगा समन्वय

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्देश यह भी दिया गया कि ईद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पालतू पशु विशेषकर सुअर न घूमें

एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि इस विषय में संबंधित विभागों और स्थानीय लोगों के साथ पहले से बैठक कर समन्वय स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा हो सकता है, इसलिए इसे समय रहते नियंत्रित करना जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव उत्पन्न न हो


धार्मिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बैठक के दौरान कहा कि हरिद्वार में सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और पुलिस की जिम्मेदारी है कि इस धार्मिक सौहार्द को बनाए रखा जाए

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखें ताकि ईद का पर्व शांति, भाईचारे और खुशियों के माहौल में सम्पन्न हो सके

Related Articles

Back to top button