उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

देहरादून में ‘रन फॉर योग’ को मिला जनसमर्थन! मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं के साथ लगाई दौड़,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश; बोले— योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन का आधार,,

देहरादून में ‘रन फॉर योग’ को मिला जनसमर्थन! मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं के साथ लगाई दौड़,,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश; बोले— योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन का आधार,,

देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा बड़ी संख्या में शामिल युवाओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं भी उनके साथ दौड़ लगाई।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के कारण योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है। आज योग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन चुका है।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री , विधायक , महापौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योग और फिटनेस के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button